Tuesday 7 June 2011

Bhajan - Jai Jai Hanuman Gosai Kripa Karo Maharaj [VIDEO]

श्री राम जय राम जय जय राम 
श्री राम जय राम जय जय राम

Today we're gonna share one of the very emotional bhajans [Video] of Hanumaan Ji. Gulshan Kumar has performed in this bhajan and seems very devotional. The bhajan starts somewhat in this way :-


दोहा: बेगी हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो |
 कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुम सो नहीं जात है टारो ||

जय जय जय हनुमान गोसाईं, कृपा करो महाराज |
जय जय जय हनुमान गोसाईं, कृपा करो महाराज ||

तन मे तुम्हरे शक्ति विराजे, मन भक्ति से भीना |
जो जन तुम्हरी शरण मे आये, दुःख दरद हर लीना |
महावीर प्रभु हम दुखियन के तुम हो गरीब निवाज ||

राम लखन वैदेही तुम पर सदा रहे हर्षाये |
हृदय चीर के सारे जग को, राम सीय दर्शाए |
दोऊ कर जोड़ अरज हनुमंता कहिओ प्रबु से आज ||

राम भजन के तुम हो रसिया, हनुमत मंगलकारी |
अर्चन वंदन करते तेरा दुनिया के नर नारी |
राम नाम जप के हनुमंता बने भगतन सरताज ||



Gulshan Kumar Bhajan -- Jai Jai Hanuman Gosai Kripa Karo Maharaj



Hope you enjoyed it :) Jai Shri Ram

No comments:

Post a Comment